खलीलाबाद: डिहवा बाजार के पास तेज रफ्तार टेंपो पलटा, तीन लोग घायल; महिला की हालत गंभीर
धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा बाजार के पास हुआ, जब तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी मलौली पहुंचाया। एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा खुलने से घटना घटी है।