दमोह: धरमपुरा में मजदूरी मांगने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 4, 2026 दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के धरमपुरा में मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घायल राहुल शर्मा (40) निवासी धरमपुरा को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी डॉक्टर यशपाल सिंह ठाकुर ने उपचार कर भर्ती किया। घायल के अनुसार राजू उर्फ मुट्टे शर्मा ने विवाद के दौरान हमला किया।