बरवाडीह: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
लातेहार : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, आवागमन एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे। केंद्रीय विद्यालय लातेहार से सेमरी तक जर्जर सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की