मेरठ: कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आर्मी ग्राउंड के पास विपिन की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी तालिब गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Jun 22, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नई गोविंदपुरी के पास विपिन नाम के युवक का शव आर्मी ग्राउंड में पड़ा मिला था विपिन की हत्या ईटों से कुचलकर की गई थी इस मामले में कुछ ही घंटे में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी तालिब को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि तालिब ने शराब पार्टी के बाद विपिन की ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी थी