सागर नगर: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन से कालीचरण चौराहा तक निकाला मशाल जुलूस
प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सागर में मसाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेंद्र जैन,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।