सागर नगर: खेल परिसर के पास ग्राउंड से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में न्यायालय ने आरोपी को सुनाई 6 माह की सजा
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी नरेंद्र उर्फ़ नंदू को सागर न्यायालय के मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहित शर्मा की न्यायालय ने 6 माह को सजा सजा ₹1000 के अर्थ दंड से दण्डित किया है। मामले की पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी मनोज पटेल ने की। जानकारी के मुताबिक केंट थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज की मोटरसाइकिल 9 दिसंबर 2021 को खेल परिसर के सामने से गुम हो गई थी।