कोंडागांव: भारत पाकिस्तान t20 मैच का कोंडागांव युवाओं में छाया खुमार, लाइव मैच दिखाने कोपाबेड़ा क्रिकेट मैदान में लगाया प्रोजेक्टर
आज t20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान फिर से आमने-सामने होने वाले हैं। वहीं इस मैच को लेकर कोंडागांव नगर के युवाओं में खुमार छाया हुआ है। इस मैच का सीधा प्रसारण दिखाने युवाओं ने सुबह से ही तैयारी को लेकर जद्दोजहद की है। वहीं शाम से ही प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया जा रहा है। भारत पाक मैच देखने बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच गए हैं।