सीईओ की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित
-----
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र के स्कूल संबंधी कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहें।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद द्वारा बैठक के दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन, अपार आईडी, साइकिल वितरण एवं पुस्तक वितरण सहित अन्य कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिये कि शत प्रतिशत विद्यार्थियों के नामांकन किये जाये तथा सभी की अपार आईडी जनरेट की जायें। विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए सतत् रूप से कार्यवाही जारी रखी जायें।
उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों को साइकिल वितरण करने के निर्देश दियें, इसी के साथ ही विद्यालयों में दर्ज सभी बच्चों को निशुल्क पाठय पुस्तक वितरण योजना के तहत पुस्तके उपलब्ध कराने के निर्देश भी प्रदान किये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 13, 2026