HYV के महानगर महामंत्री ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी का आरोप लगाकर PM के संसदीय कार्यालय पर सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2025 वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने प्राइवेट स्कूल की मनमानी का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय जवाहर नगर में पत्रक सौंपा है। अभिषेक ने इस पर लगाम लगाने की मांग की है। अभिषेक ने बताया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो समाज में हो रहे गैर क्रियाकलापों के विरुद्ध आवाज उठाता रहता है।