ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाकर, आजाद अधिकार सेना गुरुवार को जिलामुख्यालय के खिलाफ करेगी विरोध प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2025 आजाद अधिकार सेना उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाने के विरोध में परसों 17 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने बताया कि पिछले दिनों पूरे उत्तर प्रदेश में घटी घटनाओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के पूरी तरह समाप्त होने की तथ्य को प्रमाणित कर दिया है।