ममता बनर्जी का वाराणसी के अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग
Sadar, Varanasi | Apr 15, 2025 पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के विरोध में लगातार ही हिंसक प्रदर्शन किया गया। जिससे लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है लोग इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोषी मान रहे हैं और उनके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।