नजीबाबाद: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद में हुई
किसानों की विभिन्न प्रमुख मांगों और समस्याओं को लेकर आज दिनांक 06.04.2026 को 1:00 उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत आयोजित की गई। मासिक पंचायत में जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने किसान समस्याओं पर चर्चा और उनके समाधान के लिए एक बडे आंदोलन के लिए विचार विमर्श किया ।