गौरिहार: गौरीहार में जल योजनाओं की खराब प्रगति पर सख्ती, फर्मों पर कार्रवाई के निर्देश
गौरिहार उपखंड की एकल ग्राम योजनाओं में खराब प्रगति को लेकर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। संबंधित फर्मों के कार्यादेश निरस्त करने और मैसर्स प्रसार ट्रेडर्स व मैसर्स आर्यन कंस्ट्रक्शन को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पाइपलाइन क्षति होने पर तय समय में मरम्मत या राशि जमा कराने और बिजली कटौती से पहले जल निगम को सूचना देने के निर्देश भी जारी किए।