आगर: आगर उज्जैन मार्ग पर पीपलोन फंटे के पास दो बाइक की टक्कर, तीन घायल
आगर उज्जैन मार्ग पर पीपलोन फंटे के पास दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसा रविवार शाम करीब 7 बजे हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में गौरव, विशाल और आयुष घायल हुए, तीनों घायलों को जिला अपस्ताल आगर में भर्ती किया गया है।