गोरखपुर: पारिवारिक विवाद में बेटे ने की आत्महत्या, मां ने बहू को बताया जिम्मेदार, गुलरिहा पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार
5 जुलाई को पीड़ित मा ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पुत्र द्वारा पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर लिया गया।उन्होंने इस घटना का जिम्मेदार अपनी बहू को बताते हुए कार्रवाई की मांग किया था।जिसके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 309/2026 धारा 108,61(2),3(5),305 से संबंधित अभियुक्ता प्रतिमा पुत्री महेन्द्र साहनी को गिरफ्तार किया गया है।