सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में उस्मानपुर के पुल के पास सड़क दुर्घटना में पूर्व प्रधान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहसवान ब्लाक क्षेत्र के गाँव अल्लीपुर टप्पा हवेली के पूर्व ग्राम प्रधान की उस्मानपुर के पुल के पास शुक्रवार को देर शाम लगभग 8:00 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, लोगों की मदद से भूरे सिंह को सहसवान के सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने घायल को मृत्य घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक दहगवाँ क्षेत्र से किसी कार्यक्रम से घर वापस लौटते समय सड़क हादसा हो गया।