केसरिया: एनएच-139 डब्ल्यू साहेबगंज-अरेराज एवं अरेराज-बेतिया पथ निर्माण परियोजना से संबंधित रैयतों के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर
केसरिया में एनएच-139 डब्ल्यू साहेबगंज-अरेराज एवं अरेराज-बेतिया पथ निर्माण परियोजना से संबंधित रैयतों के मुआवजा भुगतान को लेकर सोमवार को सम्राट अशोक भवन में शिविर आयोजित किया गया। लेकिन एक बार फिर आवश्यक कागजात पूर्ण नहीं होने के कारण एक भी आवेदन जमा नहीं हो सका। इससे पूर्व 30 मार्च को लगे शिविर में भी यही स्थिति रही थी। शिविर में मौजूद अधिकारियों ने रैयतों क