पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर 54 पव्वे किए ज़ब्त
पहाड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुंगस्का निवासी मुल्जिम रवि को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमका से मुंगस्का जाने वाले कच्चे रास्ते पर जंगल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध शाही देसी शराब के 54 पव्वे बरामद किए गए। रविवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी।