खलीलाबाद में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने गुरुवार को कर्बला स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पांचों कर्बला स्थलों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है।