कुमारखंड: टिकुलिया बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को कुमारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया बाजार में रविवार को शाम करीब चार बजे शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को कुमारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को कुमारखंड थाना के गस्त गाड़ी के पुलिस पदाधिकारी ने पियक्कड़ को गिरफ्तार कर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच कर चिकित्सक द्वारा शराब की पुष्टि की।