कर्वी: एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड निरीक्षण के दौरान अधि0/कर्मचारीगण का टर्न आउट चेक किया गया तथा आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत रैतिक परेड की रिहर्सल कराई गई और आवश्यक सुधार हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया गया।