कर्वी: मऊ के मैदाना में युवती के आत्महत्या मामले में एसपी चित्रकूट ने जारी किया बयान
मऊ के मैदाना में युवती के आत्महत्या मामले में गुरुवार की दोपहर 2:30 एसपी चित्रकूट ने मीडिया के सामने बयान जारी किया है।एसपी ने बताया कि मृतका मोबाइल से किसी और से चैटिंग करती थी, जिसको पति द्वारा मना करने पर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मायके वालों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवती का अंतिम संस्कार किया किया जा चुका है।