कर्वी: एसपी ने महाकुंभ को लेकर अंतर्राज्यीय बैरियर देवांगना और अन्तर्जनपदीय बैरियर भरतकूप में संदिग्ध वाहनों की की चेकिंग
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा आगामी महाकुंभ के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली कर्वी अंतर्गत अंतर्राज्यीय बैरियर देवांगना,खोही तिराहा एवं थाना भरतकूप अंतर्गत अंतर्जनपदीय बैरियर बुंदेलखंड जीरो प्वाइंट पर संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।