इटावा: सिविल लाइन इलाके में मेमू ट्रेन की चपेट में आने से लापता फालोवर की मौत, 14 साल बाद घर लौटने की खुशी मातम में बदली
Etawah, Etawah | May 8, 2026 सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत सारंगपुरा निवासी एक पुलिसकर्मी की शुक्रवार सुबह ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक करीब 14 साल से लापता थे और महज एक माह पहले ही घर वापस लौटे थे। वह अपनी नौकरी के सिलसिले में कचहरी जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। सारंगपुरा निवासी उमाशंकर (50) पुत्र गोपी जाटव शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से कचहरी जाने के लिए निकले थे।