बिंदकी: बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड़ के समीप नायब तहसीलदार ने ओवरलोड मोरम भरे दो डंपर पकड़े, की गई कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड़ के समीप बुधवार की सुबह लगभग 8:30 बजे नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने मोरम भरे ओवरलोड दो डंपर पकड़ लिए। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। दोनों डंपर को सरकंडी चौकी के पास खड़ा कराया गया। इस मामले में तहसीलदार सुरेश कुमार ने बताया कि ओवरलोड वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दोनों डंपर पकड़े गए है। खनिज विभाग को सूचना दी गई है।