मोतिहारी: मोतिहारी साइबर थाना ने शहर के निजी विद्यालयों में चलाया जागरुकता अभियान
मोतिहारी साइबर थाना के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों में साइबर डीएसपी के नेतृत्व में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी फर्जी कॉल एवं साइबर अपराधी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग करने संबंधी बताया गया। उक्त जानकारी शनिवार को 8:26 पर दी गई।