मुशहरी: दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर धमकाने वाला सिपाही सस्पेंड
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर बाजार में खरीदारी के दौरान दुकानदार से विवाद के बाद पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय थाना में तैनात सिपाही दीपू कुमार पाल को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें सिपाही पिस्तौल ताने हुए नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद