आज जनकल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा अपने मासिक नेत्र ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजन बल्लेवाल सरपंच और अध्यक्ष की भूमिका में शयोपाल मांडेवाला और विशिष्ट अतिथि रूप में अशोक पाल ख़िलावाला ने शिरकत की। इस मौके पर समिति प्रबंधक मधुकर चौहान ने बताया कि आज मासिक नेत्र ज्योति अभियान कार्यक्रम के तहत आज 4 जरूरतमंद लोगों को आंखों में ऑपरेशन लेंस डलवाने हेतु समिति की एंबुलेंस द्वारा यमुनानगर रवाना किया जाएगा जिसमें राजेन्द्र मुसिम्बल से, अंगूरी मुजाफ़त कलां से ,महमूद दसोरी से,और बबली मुजाफ़त से को लेंस डलवाने के लिए यमुनानगर भेजा जा रहा है।
मौके पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र बल्लेवाला ने कहा कि समिति द्वारा वर्ष पर किए जाने वाले सभी प्रकल्प बहुत ही प्रशंसनीय और प्रेरक हैं। पिछले 43 वर्ष में समिति ने जन कल्याण के कार्यों में नए आयाम स्थापित किए हैं ।
मौके पर शयोपाल मांडेवाला और अशोक पाल ने बोलते हुए समिति के कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के अंत में समिति प्रधान राजेश कश्यप ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।
मौके पर समिति सदस्य में प्रबंधक मधुकर चौहान ,प्रधान राजेश कश्यप,कोषाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सह सचिव वरुण गुप्ता,सह सचिव गगन ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।