बिसौली: परसेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लगभग आधा दर्जन लोग हुए घायल
Bisauli, Budaun | Jun 24, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसेरा में बुधवार को 11 बजे करीब जमीनी विवाद के दौरान खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और पैमाइश के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।