हुज़ूर: 11 मिल इलाके में चलती सिटी बस में दो युवकों ने चालक के साथ की मारपीट व बचाने आए लोगों को धमकाया, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2024 भोपाल के 11 मिल इलाके में एक चलती सिटी बस में दो युवकों ने गुंडागर्दी की। फिल्मी स्टाइल में वे बस में चढ़े और ड्राइवर को लात-घुंसों से पीटने लगे। इससे ड्राइवर को गंभीर चोंट आई हैं। युवकों ने ड्राइवर को बचाने आए यात्रियों को भी धमकाया। इससे उनमें दहशत फैल गई। पूरी घटना बस में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।