हुज़ूर: आरजीपीवी घोटाला मामले में भोपाल और नर्मदापुरम में 7 ठिकानों पर ईडी की रेड
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2024 भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में घोटाला मामले में ईडी ने भोपाल में दो ठिकानों, नर्मदापुरम के पिपरिया और सोहागपुर में 5 ठिकानों पर रेड की है। भोपाल में यूनिवर्सिटी के निलंबित रजिस्ट्रार,पूर्व कुलपति,एक्सिस बैंक पिपरिया के तत्कालीन मैनेजर ,दलित संघ सोहागपुर के सचिव और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है|