हुज़ूर: भोपाल के सभी डैम के गेट एक साथ खुले, कलियासोत -केरवा के दो, भदभदा- कोलार का एक-एक गेट खुला
Huzur, Bhopal | Sep 3, 2024 इस मानसून सीजन में पहली बार भोपाल के सभी डैम के गेट एक साथ खुले हुए हैं । कलियासोत-केरवा के 2 और भदभदा-कोलार डैम का एक-एक गेट खुला है। डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। दूसरी ओर, पूरा जिला तरबतर हो गया है। अब तक करीब 42 इंच बारिेश हो चुकी है, जो सीजन की 111% है।