कटोरिया: हाई स्कूल कटोरिया के पास दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
Katoria, Banka | May 14, 2026 कटोरिया-बांका रोड स्थित हाई स्कूल के निकट गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे दो बाइक के बीच टक्कर में एक बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया।