देश की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी बड़ी खबर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। NEET-UG 2026 परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह निर्णय लिया।
अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों से उनका जीवन छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने लिखा कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में शिकायतें मिलते ही सरकार ने तत्काल CBI जांच, परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा कराने तथा अगले वर्ष से NEET को पूर्णतः Computer Based Test (CBT) मोड में आयोजित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही। सरकार, राज्य प्रशासन, अभिभावकों और छात्रों के सहयोग से 21 जून को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और 16 जुलाई को परिणाम घोषित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों को गुमराह करने के प्रयास से उन्हें गहरा दुःख पहुँचा, लेकिन वे नहीं चाहते कि देश के युवाओं का भविष्य किसी भी प्रकार के विवाद में उलझे। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
Thanesar, Kurukshetra | Jul 25, 2026