जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर स्वयं करेगा स्विमिंग पूल का संचालन, महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल
जगदलपुर शहरवासियों को जल्द ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल स्विमिंग पूल की सुविधा मिलने जा रही है। निगम के द्वारा दो बार निविदा निकालने के बाद भी किसी के द्वारा निविदा नहीं भरा गया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि स्विमिंग पूल का संचालन नगर निगम जगदलपुर स्वयं करेगी।