सफीपुर: उन्नाव के बांगरमऊ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, अधेड़ समेत तीन घायल, दो की हालत गंभीर
Safipur, Unnao | Sep 20, 2026 उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर स्थित पावर हाउस कुंदन चौराहे के पास शनिवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक अधेड़ समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया।