हाजीपुर: वैशाली जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी जारी, 7 लाइसेंस निलंबित, 1 पर प्राथमिकी दर्ज
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से थोक एवं खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों के गोदामों में भंडारित उर्वरकों की मात्रा का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।