हाथरस: पति ने पत्नी को बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान किया, सास की सूचना पर पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाला का नगला में एक महिला को उसके पति ने जमकर मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। महिला की सास द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का डॉक्टरी परीक्षण कर उपचार किया गया।