राजापुर: पहाड़ी के कुचारम गांव में सरकारी हैंडपंप पर नहाने को लेकर विवाद में दबंग ने युवक के साथ की मारपीट
पहाड़ी के कुचारम गांव में बीती 27 मार्च को सरकारी हैंड पंप में नहाने को लेकर हुए विवाद में दबंग शिवदास ने युवक अमन और अशोक पटेल के साथ मारपीट की है। जिसकी तहरीर पीड़ितों ने पहाड़ी थाने में दी है, पर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर। पीड़ित अशोक और अमन ने आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।