कोलायत: कोलायत के झझु चौराहे पर बारिश का पानी इकट्ठा, लोग परेशान, पैदल चालकों को नहीं मिल रही जगह, प्रशासन मौन
श्रीकोलायत क्षेत्र में हुई बारिश के बाद झझु चौराहे पर जलभराव की समस्या एक बार फिर सामने आई है। चौराहे पर बारिश का पानी इकट्ठा होने से आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित होती है।