खोदावंदपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया में प्रो राकेश सिंह ने आईसीटी लैब का उद्घाटन किया
वर्तमान समय में कम्प्यूटर शिक्षा के बिना हम विकास के दौर में बने नहीं रह सकते। कम्प्यूटर शिक्षा चतुर्दिक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। लेकिन विज्ञान का उपयोग करते समय दिमाग को खुला रखें। इस विद्यालय में आईसीटी लैब शुरू होने से बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा में बेहतरी आयेगी। यह बातें पूर्व राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने कहीं।