मंडला: पहली तेज बारिश में नगरपालिका गेट से सटी दुकानों में घुसा पानी, सुभाष वार्ड की गालियां भी हुई जलमग्न
Mandla, Mandla | Jul 1, 2026 बुधवार शाम हुई तेज बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नगरपालिका कार्यालय के गेट से सटी दुकानों में बारिश का पानी भर जाने से व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम करीब 5. 30 बजे तक लगातार हुई बारिश के बाद सुकून साड़ी सेंटर और सिहारे कंप्यूटर सेंटर सहित आसपास की दुकानों में पानी घुस गया। वही सुभाष वार्ड की गालियां भी जलमग्न हो गई।