नौगढ़: मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नौगढ़ व चकरघट्टा में पुलिस ने महिलाओं को जागरूक किया
मिशन शक्ति फेज-5 (2) के तहत चन्दौली जिले के समस्त थानो के साथ ही थाना नौगढ़ व चकरघट्टा क्षेत्र में बुधवार दोपहर 03 बजे अभियान चलाकर बाजारों व ग्रामीण इलाकों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिला संबंधी समस्याओं के समाधान व सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण देने के अपने प्रयासों को जारी रखा है।