हल्द्वानी: SSP मंजूनाथ TC के कड़े निर्देश, हल्द्वानी में माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और PAC तैनात
हल्द्वानी क्षेत्र में एक नवजात पशु का सिर मिलने की सूचना पर तनाव की स्थिति बनी। घटना के तत्काल बाद एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर पुलिस द्वारा आसपास के CCTV कैमरों की गहन जांच की गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता जंगल की ओर से यह अंग लेकर आता दिखाई दिया। स्थानीय स्तर पर की गई जांच में भी यह संकेत मिला कि जंगल क्षेत्र में किसी पशु के ब्याने