पटना ग्रामीण: जेपी गोलंबर पर चौकीदार-दफादार और अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
चौकीदार दफादार और चौकीदार दफादार के अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर पर भारी संख्या में पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस भी बैरिकेडिंग लगाकर पहले से ही खड़ी थी। जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग से इन सभी प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उनकी मांग है कि दफादार चौकीदार के आश्रितों की बहाली की जाए।