पटना ग्रामीण: राहुल गांधी के जन्मदिन पर 25000 पैड्स का वितरण होगा, कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने सदाकत आश्रम में दी जानकारी
19 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है। ऐसे में कांग्रेस कुछ खास करने की कोशिश कर रही है। बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है की 19 जून यानी कि कल राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर 25000 पैड्स का वितरण किया जाएगा।