हुज़ूर: एमपी नगर की निजी कंपनी में धार्मिक प्रतीकों पर रोक से विवाद, हिंदू उत्सव समिति ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2026 भोपाल के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों पर प्रतिबंध को लेकर विवाद गहरा गया है। कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर में कर्मचारियों को तिलक, अंगूठी, कड़ा, बाली, मंगलसूत्र और बिंदी जैसे प्रतीक पहनकर आने से मना किया गया जिसके बाद हिंदू उत्सव समिति ने इसका विरोध शुरू कर दिया|