बिजावर: पनागर में विवादित मकान निर्माण पर तहसीलदार का स्टे ऑर्डर, निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश
तहसीलदार बिजावर ने ग्राम पनागर में विवादित मकान पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आवेदक पक्ष द्वारा अवैध कब्जा एवं जबरन निर्माण की शिकायत किए जाने पर न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद विवादित स्थल पर निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से स्थगन (Stay) लगा दिया है। न्यायालय ने थाना प्रभारी पिपट एवं संबंधित हल्का पटवारी को मौके पहुंचे।