तुलसीपुर: तुलसीपुर में चल रहे अपंजीकृत मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई
तुलसीपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर पंजीकृत संचालित मेडिकल प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया नारायण कैंसर हॉस्पिटल तुलसीपुर को सीज किया गया है वही अवध हॉस्पिटल तुलसीपुर को नोटिस दिया गया है। बताया कि आर के हॉस्पिटल एवं जच्चा बच्चा क्लिनिक को भी सीज किया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।