तुलसीपुर: तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने तहसील सभागार तुलसीपुर में आपदा प्रभावित 30 लोगों को वितरित की सहायता राशि
तहसील तुलसीपुर सभागार में विधायक कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा 30 आपदा प्रभावितों को सरकार द्वारा अनुमन्य धन राशि सहायता का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन में त्वरित गति से काम किया जा रहा है। हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित जनहानि व पशु हानि के प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि जिला प्रशासन ने दी है।